Cow Cuddling Therapy (Visit And Relax With Atmosphere)
₹ 0
Cow Hugging theropy in America:अमेरिका में कोरोना काल के तनाव को दूर करने की अनोखी तरकीब निकाली गई है, वहां पर मानसिक शांति के लिए लोग गाय को गले लगा रहे हैं।
Cow Hugging therapy in America
भारत में गाय को सहलाने और गले लगाने की परंपरा काफी पुरानी हैमुख्य बातेंइस दौर में लोगों में डिप्रेशन आदि तकलीफों की समस्या भी आम होती जा रही हैअमेरिका में गाय को गले लगाने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा हैलोग गाय को गले लगाने के लिए 200 डॉलर तक चुका रहे हैं
Cow Hugging Therapy Benifits: देश-दुनिया में कोरोना वायरस का संकट पसरा हुआ है और तमाम मुल्क इसकी मार से बेहाल हैं, ऐसे में तनाव (tension) होना और मानसिक शांति भंग होना स्वाभाविक ही है जिससे ना जाने कितने ही लोग जूझ रहे हैं। लेकिन कहा जाता है कि समस्या है तो उसका समाधान भी है शायद यही सोचकर अमेरिका में इन दिनों एक चलन सामने आ रहा है गाय को गले लगाने (Cow Hugging) का, इसके तमाम फायदे बताए जा रहे हैं।
लॉकडाउन (Lockdown) में लोग घरों में बंद से हैं और बाहर की दुनिया से फिजिकल संपर्क लगभग टूटा हुआ सा है, बीच बीच में तमाम निगेटिव खबरों से मन बेचैन हो जाता है,ऐसे में लोगों में डिप्रेशन (Depression) आदि तकलीफों की समस्या भी आम होती जा रही है और लोग इससे दो-चार हो रहे हैं।.कहा जा रहा है कि अमेरिका में गाय को गले लगाने से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, बताते हैं कि ऐसे करने से उन्हें दिमागी रूप से शांति मिल रही है वहीं लोग गाय को गले लगाने के लिए 200 डॉलर तक चुका रहे हैं।कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने भी वीडियो शेयर कर गाय को हग करने की थेरेपी की प्रशंसा की है। अब अगर अमेरिका जैसे देश मे सुअर प्रजाति की गायों को गले लगाकर थेरेपी ली जा रही है तो हमारे पास तो देसी गौ वंश है जिसके आलिंगन से स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ प्राप्त किये जा सकते है इसलिए अमृतम गिर गौ आश्रम में हम आप सभी को सपरिवार आमंत्रित करते है और चाहते है कि अपने साप्ताहिक समय मे कुछ वक्त अपने लिए और गौमाता की सेवा में लगाये और स्वास्थ्य लाभ पाए ।